Nothing playing

हम तुम्हें इतना प्यार करेंगे
कि लोग हमें याद करेंगे
(कि लोग हमें याद करेंगे)
हम भूले तो हम हरजाई तुम भूलू तो तुम हरजाई हो
हमने आज किया ये वादा हमने आज कसम उठाई
साथ जियेंगे साथ मरेंगे
कि लोग हमें याद करेंगे ॥।
याद तुम्हें हम कर के सोये नाम तुम्हारा हम लेकर जागे
सारी दुनिया रह गई पीछे और निकल आये हम आगे
अब दुनिया से हम न डरेंगे
कि लोग हमें याद करेंगे ॥।
हम तुम्हें इतना प्यार करेंगे
कि लोग हमें याद करेंगे
न कोई डर न कोई ग़म दिल में हमेशा प्यार का मौसम्
इस दुनिया में जी नहीं लगता छोड़ के इस दुनिया को अब हम्
इक दूजे के दिल में रहेंगे
कि लोग हमें याद करेंगे
कि लोग हमें याद करेंगे
हम तुम्हें इतना प्यार करेंगे
कि लोग हमें याद करेंगे
याद करेंगे...
(हमेशा याद करेंगे)
कि लोग हमें याद करेंगे...
Sign in to leave a comment.
No comments yet. Be the first!